Saturday, May 18"खबर जो असर करे"

भारत तपस्वियों का देश, मजदूर-किसान असली तपस्वी: राहुल गांधी

इंदौर। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भगवान महाकाल (Lord Mahakal) की नगरी उज्जैन में मंगलवार शाम को एक बार फिर मोदी सरकार और भाजपा (Modi government and BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत (India) देश तपस्वियों का देश (country of ascetics) है। हिन्दू धर्म में तपस्वियों की पूजा की जाती है। उनका आदर किया जाता है, लेकिन आज इस देश में तपस्वियों का अपमान हो रहा है। किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, युवा सब तपस्या कर रहे हैं, मगर उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की पूजा करते हैं, उन्हें सब कुछ मिल रहा है।

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा सातवें दिन मंगलवार शाम को उज्जैन पहुंची। यहां राहुल गांधी विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पहले भगवान को साष्टांग दंडवत प्रणाम किया, फिर गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक किया। बाद में आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में आयोजित को संबोधित किया। उन्होंने तीन बार ‘जय महाकाल’ बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की। करीब 25 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने कई बार ‘तपस्वी और तपस्या’ शब्द का इस्तेमाल किया।

राहुल गांधी ने कहा कि इस पवित्र नगरी में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह भगवान शिव की नगरी है। शिव, राम, कृष्ण ने यहां तपस्या की। ¨हदू धर्म में तपस्वियों की पूजा होती है। मैं कोई बड़ी तपस्या नहीं कर रहा। भाजपा के लोग भगवान के सामने हाथ जोड़ते हैं और फिर जो इस देश में तपस्या करते हैं उन्हें खत्म करते हैं। मतलब भगवान का अपमान करते हैं। किसान में भगवान हैं, मजदूर में भगवान हैं, छोटे दुकानदार में भगवान हैं। देश के इन असली तपस्वियों का अपमान हो रहा है।

उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने रात 8 बजे आकर नोटबंदी की थी और रात 12 बजे जीएसटी लागू किया। ये दोनों पॉलिसियां नहीं थी, बल्कि कैश फ्लो को खत्म करने का हथियार हैं। आज देश का नुकसान हो रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और मिल भी नहीं सकता क्योंकि नोटबंदी, जीएसटी ने रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। नोटबंदी, जीएसटी ने व्यापारियों को परेशान किया है। देश में तीन, चार या पांच लोग ऐसे हैं, जो मोदी की पूजा करते हैं और उन्हें सबकुछ मिल जाता है।

राहुल गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस की नहीं, किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों, तपस्वियों की यात्रा है। सभी अपने-अपने स्तर पर इसमें मदद कर रहे हैं। कई लोग खुलकर सामने नहीं आ रहे, मगर मुझे चिट्ठी लिखकर कहते हैं कि वे मेरे साथ में हैं।

सौदे से हमारी सरकार गिरा दीः कमलनाथ

कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल जी आप जिस प्रदेश में आए वह बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ ही किसानों और महिलाओं के साथ अन्याय में नंबर वन है। भारत की संस्कृति जोड़ने की है, ये शहर (शहर) उसी संस्कृति का प्रतीक है। भारत जोड़ो यात्रा संविधान की रक्षा के लिए है, हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की यात्रा है। महाकाल मंदिर के लिए हमने साढ़े 3 सौ करोड़ दिए। मोदी जी आए जैसे उनकी योजना है। उन्होंने कहा कि सौदे से हमारी सरकार गिरा दी। मैं भी सौदा कर सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।

कवि संपत सरल ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार और मीडिया पर व्यंग्य कसे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी संबोधित किया, उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। (एजेंसी, हि.स.)