Monday, May 20"खबर जो असर करे"

देश का निर्यात जनवरी में 6.58 फीसदी घटकर 32.91 अरब डॉलर रहा

– व्यापार घाटा कम होकर 12 माह के निचले स्तर 17.75 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली (New Delhi)। वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं (uncertainties of the global market) के बीच जनवरी महीने (january month) में वस्तुओं के आयात और निर्यात (decrease in import and export of goods) में कमी आई है। इसके साथ ही व्यापार घाटा पहले की तुलना में कम हुआ है। देश के वाणिज्य वस्तुओं का निर्यात जनवरी महीने में 6.58 फीसदी घटकर 32.91 अरब डॉलर पर आ गया है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 35.23 अरब डॉलर पर रहा था। जनवरी में व्यापार घाटा कम होकर 17.75 अरब डॉलर पर आ गया, जो पिछले 12 महीने का सबसे निचला स्तर है।

वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि जनवरी महीने में निर्यात 6.58 फीसदी घटकर 32.91 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 35.23 अरब डॉलर पर रहा था। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में आयात भी 3.63 फीसदी घटकर 50.66 अरब डॉलर हो गया है, जबकि जनवरी 2021 में यह 52.57 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, जनवरी महीने में व्यापार घाटा कम होकर 17.75 अरब डॉलर पर आ गया है।

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 के पहले 10 महीनों (अप्रैल-जनवरी) के दौरान देश के कुल वस्तुओं का निर्यात 8.51 फीसदी बढ़कर 369.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। हालांकि, इस अवधि में आयात 21.89 फीसदी की उच्च बढ़ोतरी के साथ 602.20 अरब डॉलर हो गया है। चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीने में देश का व्यापार घाटा 233 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर, 2022 में देश का निर्यात 12.2 फीसदी घटकर 34.48 अरब डॉलर रहा था। जनवरी, 2022 में व्यापार घाटा 17.42 अरब डॉलर रहा था। (एजेंसी, हि.स.)