Wednesday, April 30"खबर जो असर करे"

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहलगाम हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की मृत्यु पर जताया शोक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहलगाम हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की मृत्यु पर जताया शोक

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में इंदौर निवासी श्री सुशील नथानियल की असामयिक मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त किया। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मीडिया को जारी संदेश में कहा कि श्री सुशील नथानियल अलीराजपुर में एलआईसी कार्यालय में पदस्थ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि वे स्वयं इंदौर में श्री नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रदेश सरकार हमले में घायल श्री नथानियल की बेटी आकांक्षा की मदद के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। दुख की इस घड़ी में सरकार मृतक के परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित पूरा केंद्रीय नेतृत्व इस मामले पर पल-पल नजर रखे हुए ह...
प्रदेश में मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केन्द्रों का संचालन

प्रदेश में मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केन्द्रों का संचालन

मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल ! प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा योग के प्रति जागरूकता और प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। इसके लिये मध्यप्रदेश योग आयोग का गठन भी किया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह योग आयोग के अध्यक्ष हैं। प्रदेश के 52 जिलों में जिला योग समितियां और 313 विकासखंडों में विकासखंड योग समितियों के गठन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इन जिलों में लगभग 4 हजार ग्रामों में और शहरी क्षेत्र के 356 वार्डों में योग समितियों का गठन किया गया है। योग आयोग पोर्टल मध्यप्रदेश योग आयोग का पोर्टल www.mpyogaayog.in तैयार कर एनआईसी पर संचालित किया जा रहा है। पोर्टल पर योग आयोग की समस्त जानकारियां, जिला योग प्रभारियों एवं विकासखंड योग प्रभारियों की व्यक्तिगत जानकारी, योग से निरोग कार्यक्रम में सहयोग देने वाले योग शिक्षकों की जानकारी को प्रदर्शित है। मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केन...
ई-लर्निंग के दौर में भी कम नहीं होगी पुस्तकों के अध्ययन की प्रासंगिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ई-लर्निंग के दौर में भी कम नहीं होगी पुस्तकों के अध्ययन की प्रासंगिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पुस्तक दिवस (23 अप्रैल) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकों का जीवन में बड़ा महत्व है, पुस्तकें ज्ञान के भंडार के साथ-साथ हमारे लिए अनुभव, संवेदनाओं एवं प्रगति का प्रामाणिक दस्तावेज हैं, जिनके अध्ययन से जीवन को सदैव नई दिशा मिलती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और ई-लर्निंग के दौर में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भावना और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की दूरदर्शिता के अनुसार चिकित्सा और तकनीकी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई राष्ट्रभाषा में संचालित करने का अभियान चलाया है। यह नई पीढ़ी को पुस्तकों से जुड़ाव के लिए प्रेरित करेगा। इससे अध्ययन की प्रासंगिकता बनी रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया 'एक्स' और मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व पुस्...
विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें लोकसेवक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें लोकसेवक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विस-डे) की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा है कि आज का दिन प्रगति, गरीबों के उत्थान और प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोक-कल्याण के प्रयासों को समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि लोक-सेवकों के कठिन परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने सभी लोक-सेवकों से विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है।...
मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय का अवलोकन

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय का अवलोकन

मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल। मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विधि संकाय के विद्यार्थियों ने सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधान सभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण का आयोजन मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलगुरू डाॅ. ए.एस. यादव के संरक्षण में किया गया। इस दौरान विधानसभा प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह यादव ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रकिया के विषय में गहराई से बताया। विधि संकाय की डीन डाॅ. ताई चौरसिया ने बताया कि विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान राज्य की राजनीति, विधिक प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में जाना। इस दौरान विद्यार्थियों ने समाज और देश के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा भी हासिल की। भ्रमण के सफल आयोजन हेतु मानसरोवर ग्रुप के चीफ ए...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले श्री आनंदपुर धाम के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले श्री आनंदपुर धाम के पदाधिकारी

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को स्टेट हैंगर पर अशोकनगर जिले के श्री आनंदपुर धाम के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गुरु महाराज का श्रीप्रसाद प्रदान किया और श्री आनंदपुर धाम पधारने के लिए आभार व्यक्त कर पुनः पधारने का आग्रह भी किया।
खरगोनः एसएफ के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

खरगोनः एसएफ के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

अपराध, मध्य प्रदेश
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गोगावां नगर में शीतला माता मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसएफ (स्पेशल फोर्स) के जवान ने शुक्रवार की शाम ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने अपनी सर्विस राइफल की ट्रिगर गर्दन पर रखकर गोली चला दी, जिससे गोली सिर के पार होकर सात फीट ऊपर चद्दर के भी पार हो गई। इससे मौके पर ही जवान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरक्षक मूल रूप से भिंड का निवासी राजकुमार शर्मा वर्तमान में अपने परिवार के साथ इंदौर में निवास कर रहा था, वह फर्स्ट बटालियन की सी कंपनी में तैनात था। अधिकारियों के मुताबिक वह 7 अप्रैल को ही गोगावां में पदस्थ हुआ था। शुक्रवार को जवान राजकुमार गोगावां में शीतला माता मंदिर के सामने स्थित चौकी पर ड्यूटी कर रहा था। शाम पांच बजे जवान महिपाल जाट ड्यूटी पर पहुंचा तभी उसे गोल...
सांसद शिवमंगल ङ्क्षसह के यहां विवाह समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री

सांसद शिवमंगल ङ्क्षसह के यहां विवाह समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश
मुरैना-श्योपुर के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के पुत्र डॉ. सौरव तोमर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिये आज सुबह अल्प प्रवास पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मुरैना पहुंचे। ग्वालियर से हवाई मार्ग द्वारा सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के गृहग्राम बड़ागांव नावली पहुंचकर वर डॉ. सौरव तोमर को भगवान सीता-राम की तस्वीर भेंटकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने आगंतुक वधु को भी शुभकामनाऐं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री के बड़ागांव नावली पहुंचने पर जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा और कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, महापोर श्रीमती शारदा राजेन्द्र सोलंकी, अध्यक्ष जिला पंचायत आरती गुर्जर, विधायक श्रीमती सरला रावत ने हेलीपैड पर अगुवानी की। वैवाहिक स्थल पर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। यहां व...
पृथ्वी पर निवासरत प्रत्येक व्यक्ति को ऊर्जा, अन्न और जल को सुरक्षित रखना होगा : केन्द्रीय मंत्री यादव

पृथ्वी पर निवासरत प्रत्येक व्यक्ति को ऊर्जा, अन्न और जल को सुरक्षित रखना होगा : केन्द्रीय मंत्री यादव

दिल्ली, देश, मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वन, आजीविका से सम्बद्ध विषय है। जनजातीय क्षेत्र में अपार वन संपदा उपलब्ध है। इसके प्रबंधन में ध्यान रखना होगा कि विकास से जनजातीय वर्ग के हित प्रभावित न हो। भारतीय जीवन पद्धति वनों पर आधारित रही है। वनों के प्रबंधन में औपनिवेशिक सोच से मुक्त होने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विरासत से विकास और प्रकृति को जोड़ते हुए प्रगति और प्रकृति में सामंजस्य स्थापित कर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। पेसा एक्ट इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जीवन का आनंद समग्रता में है, और प्रकृति आधारित जीवन जीने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय क्षेत्रों में वन पुनर्स्थापना, जलवायु परिवर्तन और समुदाय आधारित आजीविका पर प्रशासन अकादमी में राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर र...