Thursday, May 16"खबर जो असर करे"

बॉलीवुड

बेटी वंशिका की सफलता को देखना चाहते थे सतीश कौशिक

बेटी वंशिका की सफलता को देखना चाहते थे सतीश कौशिक

देश, बॉलीवुड
दिवंगत दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक को लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका कौशिक हैं। सतीश कौशिक के दोस्त और प्रोड्यूसर रूमी जाफरी ने कहा है- ''जैसे ही मैंने सतीश की मौत की खबर सुनी, मैं और मेरी पत्नी उनके घर पहुंचे। मेरी पत्नी और सतीश की बेटी का बहुत करीबी रिश्ता है। जब हम वहां पहुंचे तो वंशिका मेरी पत्नी की गोद में आ कर बैठ गई। हमें सतीश की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा था। सतीश ने हमें अपनी भविष्य की प्लानिंग के बारे में भी बताया था। उन्हें बहुत कुछ करना था। अनुपम खेर के बर्थडे के मौके पर हम दोनों ने साथ में डिनर किया था। सतीश और मैं 30 साल से भी ज्यादा समय से अच्छे दोस्त थे।'' जाफरी ने कहा कौशिक ने अपनी बेटी के लिए कई सपने देखे थे। सतीश अपनी बेटी को सैटल होते देखना चाहते थे। उनकी बेटी के लिए भविष्य...
नेहा की आवाज पर माही श्रीवास्तव ने उठाई ‘पिस्टल’

नेहा की आवाज पर माही श्रीवास्तव ने उठाई ‘पिस्टल’

देश, बॉलीवुड
मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर सिंगर नेहा राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव जब भी साथ आती हैं यो गर्दा ही उड़ा देती है। नेहा और माही की जोड़ी का नया गाना 'पिस्टल' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसको नेहा राज ने अपनी आवाज दी है। इसमें माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म किया है। दो गाने में माही का गैगस्टर वाला लुक बेहद ही शंडलाग रह है। उसके ऊपर गाने में उनका गुस्से वाला एटीट्यूड गजब का ही है। वैसे अब से पहले माही ने कभी भी इस तरह का गाना परफॉर्म नहीं किया है। लेकिन इस सांग में उन्होंने दिखा दिया की वे भोजपुरी की दबंग अभिनेत्री है। बीच-बीच मे माही के साथ नेहा राज भी नजर आ रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत 'पिस्टल' गाने को नेहा राज ने गाया है। इस गीत को पिंकू बाबा ने लिखा है। इसका संगीत विनय विनायक ने दिया है। इस गाने का निर्माण ...
सतीश कौशिक के निधन पर रो पड़ा बॉलीवुड, सदमे में है इंडस्ट्री

सतीश कौशिक के निधन पर रो पड़ा बॉलीवुड, सदमे में है इंडस्ट्री

दिल्ली, देश, बॉलीवुड
मुंबई की ज्यादातर बॉलीवुड हस्तियां अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि सतीश कौशिक, अब नहीं रहे। सतीश कौशिक का 66 वर्ष की आयु में बुधवार देर रात निधन हो गया। अनुपम खेर ने गुरुवार सुबह अपने दशकों पुराने दोस्त की मौत की पुष्टि सोशल मीडिया पर शेयर करके की। इसके बाद सुबह से ही बॉलीवुड सेलेब्स एक्टर के लिए अपने दिल छू लेने वाले मैसेज शेयर कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने लिखा, “हमारे प्यारे सतीश कौशिक जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। सबसे कोमल, दयालु और प्यार करने वाला व्यक्ति। हमेशा खुश और मुस्कुराते रहे। बॉलीवुड के लिए एक बड़ा नुकसान। रेस्ट इन पीस डियर सतीश अंकल। हम सब आपको मिस करेंगे।” करण जौहर ने लिखा, “जागने के बाद यह सबसे दुखद और बेहद चौंकाने वाली खबर है… इतना मजबूत अभिनेता और बेहद दयालु व्यक्ति…। आरआईपी सर … यह हमारे सिनेमा के लिए एक गंभीर क्षति है ...
ऐक्ट्रेस नगमा साइबर जालसाजी का शिकार हुई

ऐक्ट्रेस नगमा साइबर जालसाजी का शिकार हुई

बॉलीवुड
बॉलीवुड अभिनेत्री से नेता बनीं नगमा मोरारजी केवाईसी धोखाधड़ी की शिकार बनीं और एक स्पैम लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर जालसाजों द्वारा लगभग 1 लाख रुपये की ठगी की गई। यह लिंक उन्हें एक टेक्स्ट मैसेज के रूप में उनके फोन पर प्राप्त हुआ था। एक रिपोर्ट के अनुसार, नगमा से 28 फरवरी को 99,998 रुपये की ठगी हुई। नगमा ने कहा कि उन्हें एक टेक्स्ट मैसेज मिला जो बैंकों द्वारा भेजे गए मैसेज से मिलता-जुलता था, हालांकि यह एक निजी नंबर से नहीं था। नगमा उन 80 अन्य पीड़ितों में शामिल हैं, जिनसे कुछ दिनों के भीतर धोखाधड़ी के माध्यम से कई लाख रुपये की ठगी की गई है। लगभग सभी पीड़ित एक ही निजी बैंक के हैं। विवरण साझा करते हुए, 48 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि लिंक पर क्लिक करने के बाद, उन्हें तुरंत बैंक से होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति का फोन आया। कथित तौर पर उस व्यक्ति ने नगमा से कहा क...
फिल्म ‘हेरा फेरी-3’ में संजय दत्त भी दिखेंगे

फिल्म ‘हेरा फेरी-3’ में संजय दत्त भी दिखेंगे

बॉलीवुड
अक्षय कुमार की हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी की तीसरी फिल्म के प्रोमो के लिए शूट करने के कुछ सप्ताह बाद संजय दत्त भी इसमें शामिल हो गए हैं। इस बात की पुष्टि संजय दत्त ने स्वयं की है। उन्होंने कहा कि वह भी फिल्म 'हेरा फेरी-3' का हिस्सा हैं। फरहाद सामजी के निर्देशित इस फिल्म में 'हेरा फेरी-3' में दो नए कलाकार टीम में शामिल होंगे। इनमें संजय के अलावा कार्तिक आर्यन भी हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय भी नजर आएंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय ने कहा, हां, मैं फिल्म कर रहा हूं। पूरी टीम के साथ शूटिंग करना रोमांचक होगा। यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। फिरोज और मेरा रिश्ता भी बहुत पुराना है और अक्षय, सुनील और परेश के साथ मिलकर बहुत अच्छा लगा। कार्तिक की भागीदारी की पुष्टि पिछले साल की गई थी, जबकि फिल्म में अक्षय की भूमि...
बर्थडे स्पेशल : जाह्नवी कपूर के घर के बाथरूम में नहीं लगा लॉक

बर्थडे स्पेशल : जाह्नवी कपूर के घर के बाथरूम में नहीं लगा लॉक

बॉलीवुड
बर्थडे स्पेशल : जाह्नवी कपूर के घर के बाथरूम में नहीं लगा लॉक दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी बॉलीवुड में बेहद लोकप्रिय स्टार किड के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में ही काम किया है, लेकिन उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। सोमवार यानी आज 6 मार्च को जाह्नवी कपूर का बर्थडे है। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें- जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। जान्हवी अपने फैंस को अपने जीवन में होने वाली हर चीज पर अपडेट करने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। कुछ दिनों पहले जाह्नवी ने घर का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि घर के बाथरूम में लॉक नहीं लगा है। 'वोग' ने जान्हवी के 'होम टूर' को अपने यूट्यूब पर शेयर किया है। इ...
हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन ने दी अपनी सेहत की जानकारी

हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन ने दी अपनी सेहत की जानकारी

बॉलीवुड
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को चौंका दिया था। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अब सुष्मिता ने खुद अपनी तबीयत को लेकर जानकारी दी है। सुष्मिता सेन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव हुईं। उस समय उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। पिछले महीने बहुत कुछ हुआ। जब मैंने बताया कि मुझे दिल का दौरा पड़ा है, तो मुझे कई शुभचिंतकों के संदेश मिले। सुष्मिता ने कहा, मेरे लिए प्रार्थना करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कई बड़े लोगों ने मुझे बचाया। डॉक्टरों की एक पूरी टीम ने मेरे लिए काम किया। मैं आप सभी को धन्यवाद दे रहा हूं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरी मेन आर्टरी में 95 फीसदी ब्लॉकेज निकली है। मेरे जीवन का सबसे कठिन समय चल...
नोरा के साथ लहंगा पहन अक्षय ने लगाए जमकर ठुमके

नोरा के साथ लहंगा पहन अक्षय ने लगाए जमकर ठुमके

देश, बॉलीवुड
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। अक्षय ने लगातार 5 फिल्में फ्लॉप दी हैं। ऐसे में इस वक्त उनके फैंस उनसे नाराज हैं। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म 'सेल्फी' रिलीज हुई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर बेहद दयनीय स्थिति में नजर आई। फिल्म को अक्षय कुमार के पूरे करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप घोषित किया गया था। इस दौरान अक्षय कुमार सिनेमा से दूर एंटरटेनमेंट टूर पर विदेश में स्टेज पर डांस करते नजर आए। अक्षय कुमार इन दिनों अपने एंटरटेनमेंट टूर के लिए अमेरिका में हैं। अक्षय के साथ उस टूर पर गई हसीनाओं की बात करें तो इसमें सोनम बाजवा, नोरा फतेही, दिशा पटानी, मौनी रॉय समेत कई अन्य शामिल हैं। इस बीच इस दौरे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में अक्षय कुमार अमेरिका में परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में अक्षय कुमार घाघरा पहनकर डांस करते नजर...
महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे विराट-अनुष्का

महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे विराट-अनुष्का

खेल, बॉलीवुड, मध्य प्रदेश
उज्‍जैन।  विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इतना ही नहीं, दोनों को कई मंदिरों में दर्शन करते देखा गया है। अब भी विराट और अनुष्का महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की भक्ति में लीन विराट और अनुष्का की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विराट और अनुष्का आज सुबह 4 बजे मंदिर में आरती करते नजर आए। विराट और अनुष्का हमेशा भगवान के दर्शन के लिए विभिन्न तीर्थस्थलों पर जाते रहते हैं। शंकर भगवान के दर्शन के लिए महाकालेश्वर मंदिर गए विराट पारंपरिक पोशाक और गले में माला पहने हुए थे, वहीं अनुष्का साड़ी में नजर आई। भगवान शंकर की आरती करते हुए विराट और अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि, विराट और अनुष्का हमेशा अपनी बेटी वामिका के साथ तीर...