Saturday, May 18"खबर जो असर करे"

बॉलीवुड

फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फंस गया’ का भव्य फर्स्ट लुक आउट

फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फंस गया’ का भव्य फर्स्ट लुक आउट

बॉलीवुड
राकी फिल्म्स एलएलपी बैनर के तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फंस गया’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें ससुरा बड़ा पैसा वाला 2 फेम फिल्म अभिनेता अथर्व नाहर दूल्हे के वेश में पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक इस बात की ओर इशारा करता है कि यह फिल्म समाज और सरोकारों से जुड़ी कहानी पर आधारित होने वाली है। फिल्म के निर्माता राकेश कुमार सिंह, सह निर्माता डॉक्टर राजेन्द्र सिंह व सुदामा देवी और निर्देशक प्रवीण कुमार गुड्डरी हैं। जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट भी अनाउंस किया जाना है, लेकिन उससे पहले इस फिल्म के फर्स्ट लुक ने बॉक्स ऑफिस की धड़कनें बढ़ा दी है।   फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फंस गया’ में अथर्व नाहर के साथ आकांक्षा दूबे लीड रोल में हैं। अथर्व नाहर की यह दूसरी फिल्म है, जिसको लेकर वह बेहद उत्साहित है। फर्स्ट लुक आउट होने के बाद उन्होंने कहा ...
डीपफेक वीडियो मामले में समर्थन के लिए रश्मिका ने अमिताभ बच्चन को कहा धन्यवाद

डीपफेक वीडियो मामले में समर्थन के लिए रश्मिका ने अमिताभ बच्चन को कहा धन्यवाद

देश, बॉलीवुड
सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का एक फर्जी वीडियो वायरल हो गया। रश्मिका का चेहरा संपादित कर एक युवती के वीडियो में लगाया गया और वीडियो प्रसारित किया गया। इस आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने भी इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। बिग बी के ट्वीट पर रश्मिका ने रिएक्ट किया है। इस वायरल वीडियो में एक लड़की ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। उस लड़की का चेहरा बिल्कुल रश्मिका जैसा है। इस वीडियो में लड़की लिफ्ट में घुसती नजर आ रही है और उसने बेहद रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई है, लेकिन इस वीडियो में दिख रही लड़की रश्मिका नहीं, बल्कि ब्रिटिश-भारतीय लड़की ज़ारा पटेल है। एआई की डीपफेक तकनीक का उपयोग करके ज़ारा के वीडियो पर रश्मिका मंदाना का चेहरा लगाया गया है। वीडियो शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा, 'कानूनी नजरिए से यह गंभीर मामला है।' अब रश्मिका ने बिग बी को उनके समर्थन के लिए धन्...
कंगना रनौत ने कहा, प्रभु की कृपा रही तो उतरेंगे, चुनाव लड़ने के दिए संकेत

कंगना रनौत ने कहा, प्रभु की कृपा रही तो उतरेंगे, चुनाव लड़ने के दिए संकेत

बॉलीवुड
नई दिल्ली। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत जितना अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहती हैं उतना ही राजनीतिक बयानों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब उन्होंने राजनीति में एंट्री को लेकर भी बड़ी बात कही है। कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर प्रभु श्री कृष्ट की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव में उतरेंगी। इसके साथ ही कयास तेज हो गए हैं कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। कंगना रनौत ने श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका में मंदिरो के दर्शन किए। वह साड़ी पहनकर दर्शन करने पहुंची थीं। इस बार दशहरे के मौके पर भी दिल्ली के लालकिले पर होने वाली मशहूर लवकुश रामलीला में रावण दहन करने कंगना रनौत पहुंची थीं। आम तौर पर यहां प्रधानमंत्री रावण दहन किया करते थे। इस बार कंगना का पहुंचना भी इस ओर संकेत था कि वह पॉलिटिकल एंट्री कर सकती हैं। बताया गया था कि महिला आरक्षण कानून बनने की वज...
एल्विश यादव पर विदेशी लड़कियों के साथ रेव पार्टी कराने का आरोप

एल्विश यादव पर विदेशी लड़कियों के साथ रेव पार्टी कराने का आरोप

देश, बॉलीवुड
नोएडा। बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एल्विश और उनके साथियों पर नोएडा में रेव पार्टी कराने का आरोप लगा है। इनमें प्रतिबंधित सांपों के जहर के इस्तेमाल और विदेशी लड़कियों को बुलाए जाने की बात कही गई है। एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। हालांकि, वह मौके पर मौजूद नहीं थे। स्टिंग ऑपरेशन में फंसे आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर और 9 जिंदा सांप बरामद किए गए। जिनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दुमुही सांप और एक रेट स्नेक (घोड़ा पछाड़) हैं। इन सापों और जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के लिए किया जाता था। एल्विश यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है। बीजेपी सांसद मेनका गांधी की ओर स...
आराध्या ने की ऐश्वर्या राय की तारीफ, बेटी की बातों से अभिभूत हुईं

आराध्या ने की ऐश्वर्या राय की तारीफ, बेटी की बातों से अभिभूत हुईं

बॉलीवुड
ऐश्वर्या ने अपना जन्मदिन बेटी आराध्या और मां के साथ मनाया। ये तीनों एक कार्यक्रम में शामिल हुए। आराध्या ने जन्मदिन पर मां ऐश्वर्या को अपनी स्पीच के रूप में एक खास तोहफा भी दिया। आराध्या पहली बार लोगों और मीडिया के सामने बोल रही थीं। आराध्या ने मां ऐश्वर्या के बारे में कहा, “मुझे लगता है कि मेरी प्यारी मां जो कर रही हैं वह बहुत महत्वपूर्ण और अद्भुत है। वास्तव में यह बहुत समृद्ध और संतुष्टिदायक है। वह दुनिया की मदद कर रही है। हम सबकी मदद कर रही हैं और मैं बस इतना कहना चाहती हूं, मां, आप जो कर रही हैं वह सचमुच अविश्वसनीय है।” बेटी के मुंह से खुद की तारीफ सुनकर ऐश्वर्या हैरान रह गईं। आराध्या की स्पीच खत्म होने के बाद दर्शकों ने तालियां बजाईं। अभिभूत ऐश्वर्या ने आराध्या को गले लगा लिया। आराध्या ने अपनी मां के बारे में जो कहा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग आराध्या की बु...
कंगना की फिल्म तेजस फ्लॉप, 50 फीसदी शो रद्द

कंगना की फिल्म तेजस फ्लॉप, 50 फीसदी शो रद्द

बॉलीवुड
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज हुई, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इस फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से काफी चर्चा हो रही थी। हालांकि, फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाने में नाकाम नजर आ रही है। तेजस ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से काफी कम कमाई की। फिल्म ने रिलीज के पहले और दूसरे दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने दो दिनों में सिर्फ 2.50 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। तीसरे दिन यानी रविवार को भी ये फिल्म 5 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इसके चलते कई सिनेमाघरों में कंगना की फिल्म की स्क्रीनिंग कम कर दी गई। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह भी साफ है कि रविवार को तेजस देखने के लिए थिएटर में औसतन 10 से 12 लोग होते हैं। सोमवार से ही इस फिल्म के 50 फीसदी शो कम कर दिए गए हैं। ''सैक्निल्क...
“सौभाग्य का श्रृंगार : करवाचौथ”

“सौभाग्य का श्रृंगार : करवाचौथ”

जीवन शैली, देश, बॉलीवुड
हमारा सनातन धर्म प्रत्येक रिश्तें को अनेकों रूप में श्रृंगारित करता है। करवाचौथ की पावनता भी कुछ अनूठी सी है। यह व्रत तो सौभाग्य के श्रृंगार का समय है। कितने अर्पण की भावना इस व्रत में निहित है। कठिन तपस्या करते हुए भूखे-प्यासे रहकर भी पति की लम्बी आयु के लिए अनवरत प्रार्थना करना, पूजन-अर्चन करना और श्रृंगार करना। वैदिक परम्पराओं ने जीवन को उत्सव का स्वरुप दिया है। पति-पत्नी का रिश्ता ही अंत तक जीवंत रहता है। यह उत्सव इस रिश्ते में नवीनता, उत्साह और कुछ अनूठे पलों का संयोग करते है। पतिव्रत धर्म की अद्वितीय मिसाल होती है नारी शक्ति। पति को परमेश्वर रूप में पूजने वाली अपने जीवन के पल-पल को समर्पित करने वाली, उपहार स्वरुप अक्षय प्रेम की मनोकामना करने वाली नारी। पति के अनुराग में सर्वस्व भूलकर केवल समर्पण की अभिव्यक्ति करती है।   तेरा होना मुझे अपनेपन का एहसास दिलाता है।   ...
प्रीति जिंटा ने मुंबई के बांद्रा इलाके में खरीदा आलीशान घर

प्रीति जिंटा ने मुंबई के बांद्रा इलाके में खरीदा आलीशान घर

बॉलीवुड
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में एक आलीशान घर खरीदा है। मालूम हो कि इस घर की कुल कीमत करीब 17.01 करोड़ रुपये है। पाली हिल के पॉश इलाके में स्थित इस आलीशान घर का क्षेत्रफल 1474 वर्ग फुट और दो आरक्षित पार्किंग स्थल हैं। प्रीति जिंटा ने यह घर ‘कीस्टोन रियलटर्स लिमिटेड’ से खरीदा है और इसका दस्तावेज 23 अक्टूबर को रजिस्टर किया गया है। दस्तावेजों से पता चला है कि घर खरीदते समय प्रीति जिंटा ने करीब 85.08 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेई और उनकी पत्नी शबाना वाजपेई ने 4 अक्टूबर को मुंबई के ओशिवारा इलाके में 7620 वर्ग फुट की चार कार्यालय इकाइयां खरीदी हैं। कुल लागत 32.94 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली खान ने भी कुछ दिनों पहले मुंबई म...
सुभाष घई की वजह से फिर साथ दिखे माधुरी-संजय दत्त, खलनायक 2 की चर्चा

सुभाष घई की वजह से फिर साथ दिखे माधुरी-संजय दत्त, खलनायक 2 की चर्चा

बॉलीवुड
बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो आइकॉनिक बन गई हैं। इसमें 90 के दशक की कई फिल्में शामिल हैं। आज भी वो फिल्में देखी जाती हैं। इन्हीं में से एक है ''खलनायक'' जो 1993 में आई थी। इस फिल्म की वजह से संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के रिश्ते पर चर्चा हुई। फैंस को उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई। बेशक असल जिंदगी में इनका प्यार परवान नहीं चढ़ सका लेकिन इस जोड़ी की चर्चा हमेशा होती रहती है। एक बार फिर ये जोड़ी सुभाष घई की वजह से दोबारा साथ नजर आई। इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिल्म निर्माता सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता घई ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर उन्होंने मुंबई में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर माधुरी दीक्षित, उनके पति श्रीराम नेने, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और अनुपम खेर साथ नज़र आए। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को एक साथ देखकर फैंस को यकीन ही नह...