बर्थडे स्पेशल: सिंगर के साथ-साथ मशहूर होस्ट भी हैं आदित्य नारायण
बॉलीवुड के मशहूर युवा सिंगर,एक्टर और होस्ट आदित्य नारायण आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गए हैं। मशहूर सिंगर उदित नारायण और दीपा नारायण के बेटे आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त, 1987 को मुंबई में हुआ था। आदित्य को बचपन से ही गायिकी का शौक था। घर में संगीत का माहौल होने की वजह से उनकी भी रुचि संगीत में बचपन से ही रही। आदित्य ने महज 4 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था।
आदित्य नारायण ने पहली बार साल 1992 में बतौर प्लेबैक सिंगर गाया था। यह एक नेपाली फिल्म थी जिसका नाम 'मोहिनी' था। इसके बाद साल 1995 में आदित्य ने पहली बार अपने पिता उदित नारायण के साथ 'अकेले हम अकेले तुम' फिल्म के लिए गाया था। आदित्य नारायण ने आशा भोसले के गाए गाने 'रंगीला' में कैमियो भी किया था। आदित्य का सबसे फेमस गाना साल 1996 में आई फिल्म 'मासूम' का-'छोटा बच्चा जान के...' है। इस गाने के लिए आदित्य को बेस...