
लोकप्रिय तमिल अभिनेता विष्णु विशाल और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। इस खूबसूरत जोड़े ने 22 अप्रैल को अपनी चौथी शादी की सालगिरह मनाई और संयोग से उसी दिन उनके जीवन में एक नन्हीं परी का आगमन भी हुआ। इस खास मौके पर न सिर्फ उनकी शादी की सालगिरह थी, बल्कि अब यह दिन उनके लिए और भी यादगार बन गया है। फैंस और सेलेब्स की ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। विष्णु और ज्वाला के लिए यह दिन अब दोहरी खुशियों का प्रतीक बन चुका है।
साउथ के लोकप्रिय अभिनेता विष्णु विशाल और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने 22 अप्रैल 2021 को हैदराबाद में सात फेरे लिए थे। यह विष्णु की दूसरी शादी है। उन्हें अपनी पहली पत्नी से एक बेटा है, जिसका नाम आर्यन है। इन दिनों विष्णु अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इरांडु वानम’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ ममिता बायजू लीड रोल में नजर आएंगी। ज्वाला गुट्टा देश की जानी-मानी बैडमिंटन स्टार हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया है।