Saturday, April 27"खबर जो असर करे"

16 वर्षीय 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी,कारण अज्ञात

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते 16 साल के एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर की मां जब नौकरी से लौटी तो बेटा फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नागझिरी पुलिस के अनुसार राजेश यादव का 16 वर्षीय लड़का, निवासी डिवाइन सिटी 10 वीं का छात्र था। उसने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां दवाई कंपनी में एमआर है और पिता इंदौर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। दोपहर को किशोर प्रियांशु घर पर अकेला ही था। शाम को मां जब लौटी तो घर अंदर से बंद था। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह दरवाजा खोला गया। अंदर प्रियांशु दुपट्टे से फांसी पर लटका हुआ था। किशोर के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसका मोबाइल कस्टडी में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।