Sunday, April 28"खबर जो असर करे"

‘पुष्पा’ के ‘ऊ अंटावा’ गाने को लेकर सामंथा का खुलासा, बोलीं- ‘दोबारा कभी नहीं करूंगी’ ऐसा डांस

मुंबई। साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस को पहली बार ‘पुष्पा’ के जरिए डांस नंबर करते हुए देखा गया था। इसमें उन्होंने ‘ऊ अंटावा’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था। पहली बार ही आइटम नंबर किया था। इसके बाद उन्होंने फिर से डांस नंबर करने से मना कर दिया है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस की ओर से कहा गया कि वो इस गाने के लिए पहले शॉट में ही कांप गई थीं, जिसके बाद अब डांस नंबर नहीं करने का फैसला किया है।

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने ‘ऊ अंटावा’ और ‘द फैमिली मैन’ में काम करने के एक्सपीरियंस को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि ‘ऊ अंटावा’ और ‘द फैमिली मैन’ में राजी की भूमिका निभाने में उनका डिसिजन एक जैसा ही था। ‘पुष्पा’ के डांस नंबर को लेकर एक्ट्रेस कहना था कि उन्होंने इसमें इसलिए काम करने का फैसला किया था कि वो एक नई शैली तलाश सकें। हालांकि, वो इस गाने को करने में शुरुआत में काफी कंफर्टेबल महसूस हो गई थीं। इस गाने को शूट के दौरान साउथ एक्ट्रेस को खुद पर कॉन्फिडेंस नहीं आ पा रहा था।

खुद को नहीं मानती थीं सुंदर, डर से कांप रही थीं एक्ट्रेस
इतना ही नहीं सामंथा ने आगे बताया कि उन्होंने हमेशा से ही ये सोचकर काम किया है कि वो सुंदर नहीं है। उनका मानना है कि वो दूसरी लड़कियों की तरह नहीं दिखती हैं। ऐसे में उनके लिए ‘ऊं अंटावा’ गाना बड़ी चुनौती था। इसके पहले शॉट में वो बुरी तरह से डर के कांप रही थीं। उनके लिए गाने में सेक्सी लगना आसान बात नहीं थी। गाने को लेकर सामंथा ने बताया कि इस गाने में परफॉर्म करना उनके लिए कुछ ऐसा था, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था।

दोबारा नहीं करेंगी डांस नंबर
इसके साथ ही इंटरव्यू में सामंथा से पूछा गया था कि वो आगे डांस नंबर करेंगी? तो इस पर उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा कि वो आगे कोई डांस नंबर नहीं करने वाली हैं क्योंकि उन्हें इसमें कोई चुनौती देखने के लिए नहीं मिलती है। सामंथा का मानना है कि उनके लिए गाने की लिरिक्स चुनौतीपूर्ण थी। उनको लगता है कि महिलाओं को अच्छा दिखने की चाहत के आधार पर जजमेंट से आगे बढ़ना चाहिए। एक्ट्रेस कहती हैं कि ऐसा कोई काम नहीं है, जो कोई कर नहीं सकता है।
सामंथा का वर्कफ्रंट
बहरहाल, अगर सामंथा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘खुशी’ में नजर आई थीं। इसमें वो विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दी थीं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री और बोल्ड सीन काफी चर्चा में था। इसके साथ ही अब उनकी आने वाली फिल्म है, ‘सिटाडेल’। इसमें वो वरुण धवन के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है।