Friday, May 17"खबर जो असर करे"

जमाता सिंधिया के जन्मदिन पर भाजपा ने माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि

निम्बाहेड़ा। राजमाता विजया राजे सिंधिया ने अपना जीवनकाल सदैव आमजन की सेवा करते हुए व्यतीत किया, इसलिए वे आज भी आमजन के हृदय में निवास करती है। उक्त विचार राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने व्यक्त किए।
गुरुवार को बडौली माधोसिंह मार्ग स्थित राजमाता सिंधिया उद्यान में पूर्व मंत्री कृपलानी की विशेष उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान कृपलानी ने कहा कि राजमाता सिंधिया के सेवा भाव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए किए गए कार्यों से पार्टी को मजबूती मिली।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, नरेश आमेटा, नगर मंत्री कालू सेन, भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव बडौली, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, महिला नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, पूर्वी मण्डल भाजयुमो अध्यक्ष शैलेश अहीर, सत्यप्रकाश मेनारिया, मुकेश बम, शांतिलाल मेनारिया, राजपाल सिंह कदमाली, संजय शर्मा, भावलिया शक्तिकेन्द्र प्रभारी देवीलाल मेनारिया, गणपत गवारिया, राजेश लोठ, गोपाल कुमावत, मयंक राव मराठा, मंजू भरडिया, रेखा वसीटा,रतन कुंवर, दिव्या ओटवानी, अरुणा राजपूत, रानू बजाज, पुष्पा पटेल, जोया, लीला भाटी, कौशल्या सालवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।