Monday, May 20"खबर जो असर करे"

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मिला एक वर्ष का सेवा विस्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है।

इस आदेश के तहत गृह सचिव भल्ला को 22 अगस्त, 2024 तक एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के गृह सचिव के रूप में अजय कुमार भल्ला को 22 अगस्त, 2023 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए यानी 22 अगस्त, 2024 तक सेवा विस्तार को मंजूरी दी है।

उल्लेखनीय है कि अजय कुमार भल्ला भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर से हैं। भल्ला को वर्ष 2019 में केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था। (हि.स.)