Saturday, April 20"खबर जो असर करे"

समाजवादी पार्टी की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी भंग, 10 लोकसभा प्रभारियों को भी हटाया

भोपाल (Bhopal)। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने पार्टी की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी को भंग (Dissolution of Madhya Pradesh Executive) कर दिया है। पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्षों (All District Presidents, Executive Presidents) समेत 10 लोकसभा प्रभारियों (10 Lok Sabha in-charges) को भी तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। प्रदेश में अब नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी द्वारा सोमवार देर शाम आदेश जारी किया है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी ने सोमवार को ही उत्तर प्रदेश से लगी मप्र की 10 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किए थे, लेकिन कुछ घंटों बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति सहित सपा की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी है। पार्टी द्वारा जो आदेश जारी किया गया है, उसमें लिखा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह सहित मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है। साथ ही बनाये गये 10 लोकसभा प्रभारी को भी तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर कुछ मतभेद सामने आए थे। इस कारण पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। साथ ही जिला कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा मध्य प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित कर सकती है। साथ ही नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है।