द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, 15वीं राष्ट्रपति चुनीं गईं
नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई हैं। इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली वे दूसरी महिला हैं। आदिवासी समाज से आने वाली मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंच कर इतिहास रच दिया है। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। वहीं प्रतिद्वंदी रहे यशवंत सिन्हा ने भी ट्वीट कर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी है।
राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्य के मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 2,61,062 मूल्य के मत प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में कुल 3219 वैध मत थे जिनका मूल्य 8,38,839 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को ...