Friday, March 29"खबर जो असर करे"

राजनीति

कांग्रेस की मानसिकता सनातन विरोधी : अश्विनी वैष्णव

कांग्रेस की मानसिकता सनातन विरोधी : अश्विनी वैष्णव

देश, राजनीति
सागर। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और प्रदेश में बनी है, पूरे विश्व में भारत की अलग ही पहचान उभरकर सामने आई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार में आज कोई भी हमारे देश को आंखें नहीं दिखा सकता। बड़े-बड़े विकसित देश हमारे देश का सम्मान करते हैं। डबल इंजन की सरकार में देष और प्रदेष में विकास ही विकास हो रहा है। यह बात केन्द्रीय रेल मंत्री मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सागर जिले के सुरखी में भाजपा प्रत्याशी श्री गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री वैष्णव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर बीमारू राज्य को बेमिसाल राज्य बना दिया। *कांग्रेस की मानसिकता ही सनातन विरोधी* केन्द्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों को ठगा है। कांग्रेस के शासनकाल में न महिलाएं सुरक्षित थी, न सड़क-बिजली पानी की व्यवस्था ...
हम त्यौहार भी मनाएंगे और सरकार भी बनाएंगे : शिवराज सिंह चौहान

हम त्यौहार भी मनाएंगे और सरकार भी बनाएंगे : शिवराज सिंह चौहान

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सुसनेर, कोलारस, शिवपुरी, करैरा, भाण्डेर, सेंवढ़ा, डबरा, भितरवार, ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व समेत 10 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडी गठबंधन के सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीतीश कुमार के विधानसभा में अमर्यादित बयान पर कहा कि, बहन-बेटियों को जो इस तरह से बेइज्जत करें, उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करें ऐसे व्यक्ति, मुख्यमंत्री रहने के लायक नहीं हैं, उन्हें पद छोड़ देना चाहिए, माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो ये है कि, नीतीश के इस बयान पर इंडी गठबंधन के किसी नेता या कांग्रेस ने कोई विरोध नहीं किया। *बच्चा-बच्चा जानता है,लेकिन प्रियंका को नहीं पता* मुख्यमंत्री...
मप्र विस चुनावः प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं, …ताकि कोई हमारी सरकार फिर से ‘चोरी’ न कर सके

मप्र विस चुनावः प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं, …ताकि कोई हमारी सरकार फिर से ‘चोरी’ न कर सके

मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को सतना जिले के चित्रकूट और रीवा जिले में चुनावी सभाओं में मध्य प्रदेश सरकार को घेरते हुए कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि रिश्ता निभाने से बनता है, वरना कंस भी मामा है। मुझे इससे मतलब नहीं कि कोई अपने आपको फकीर या मामा बोले। देश की संपत्ति गिने-चुने लोगों को सौंपने के बाद मेरे लिए तो आप भ्रष्ट हो। उन्होंने आम जनता से आह्वान कि हमें इतने भारी बहुमत से जिताओ, ताकि कोई हमारी सरकार फिर से ‘चोरी’ न कर सके। पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करने के दौरान प्रियंका ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चित्रकूट की यह धरती भगवान श्री राम की तपोभूमि है। चित्रकूट के बारे में मैंने पहली बार अपनी दादी इंदिरा जी से सुना था, उसके बाद मैं कई बार यहां आ चुकी ह...
सरकार बनने पर कराएंगे जातिगत जनगणनाः राहुल गांधी

सरकार बनने पर कराएंगे जातिगत जनगणनाः राहुल गांधी

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के नईसराय क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पहले मध्य प्रदेश में और केंद्र में सरकार आने पर पूरे देश में जातिगत जनगणना कराएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ महीने पहले मैंने 4000 किमी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की। इस दौरान मैं मध्य प्रदेश से भी गुजरा और इस देश को बहुत करीब से देखा। इस दौरान मैंने हजारों युवाओं से बातचीत की। कोई डॉक्टर बनना चाहता था, कोई इंजीनियर तो कोई वकील, लेकिन आखिर में सवाल वही था कि पढ़ाई के बाद भी अधिकतर बेरोजगार थे। उन्होंने कहा कि ऐसे में मेरे दिमाग में सवाल था कि इस देश में ओबीसी कितने हैं, दलित कितने हैं, आदिवासी कितने हैं, सामान्य वर्ग के कितने हैं और इन लोग...
कांग्रेस ने बुंदेलखंड को बूंद-बूंद पानी को तरसाया, उसे सौ साल तक सत्ता के लिए तरसाइएः नरेन्द्र मोदी

कांग्रेस ने बुंदेलखंड को बूंद-बूंद पानी को तरसाया, उसे सौ साल तक सत्ता के लिए तरसाइएः नरेन्द्र मोदी

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसाया। इनको 100 साल तक सत्ता के लिए तरसाइए। तब इनको पता चलेगा पानी के लिए तरसना क्या होता है। दशकों तक जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भी केन बेतवा नदियां बहती थीं, फिर इन नदियों को मोदी का इंतजार क्यों करना पड़ा। उन्हें आपकी कोई चिंता नहीं है। हमारी सरकार यहां केन-बेतवा लिंक ला रही है, जिससे यहां सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा सिर्फ वोट की फसल की चिंता रही है। किसान के खेत प्यासे हैं इसकी चिंता न कांग्रेस को कल थी, न आज है। जहां-जहां कांग्रेस आई तबाही लाई। कांग्रेस के पास सिर्फ एक पंजा है और पंजा सिर्...
किसी भी धर्म में नफरत का कोई स्थान नहीं है: दिग्विजय सिंह

किसी भी धर्म में नफरत का कोई स्थान नहीं है: दिग्विजय सिंह

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
मुरैना। कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आज सुबह से तूफानी भ्रमण कर आमसभाओं को सम्बोधित कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपाईयों पर जमकर हमले किये। कमलनाथ सरकार की सराहना करते हुये कहा कि हमने चुनाव में जो वायदे किये थे उन्हें तेज गति से पूरे कर रहे थे। लेकिन सरकार गिरा दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री आज हवाई मार्ग से पोरसा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद आमसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी धर्मों का बराबर सम्मान होना चाहिए। किसी भी धर्म में नफरत का कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्ग व सिद्धांत, सत्य अहिंसा व सिद्धांत पर चलती है क्येांकि देश में शांती होगी तभी विकास होगा। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुये कहां कि वर्ष 2003 में मेरे द्वारा सरकार छोड़ी गई थी तब 23 हजार करोड़ का कर्जा था आज 3 लाख 50 ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गठबंधन पर जमकर हमला बोला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गठबंधन पर जमकर हमला बोला

देश, राजनीति
दमोह। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नेताओं का तूफानी प्रचार जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सूबे के दमोह में एक चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंची, जहां उन्‍होंने गठबंधन पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि हमने कांग्रेस के भ्रष्टाचार करने वाली सभी मशीनों के टायर पंचर कर दिये हैं पूर्व में लगातार जनता के पैसों को कांग्रेस नेता अपनी जेब में डाल लेते थे। यह बात भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दमोह में बुधवार को आयोजित एक चुनावी सभा में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कही। पीएम मोदी ने कहा कि यह हम नहीं कांग्रेस के नेता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि हम एक रूपया भेजते हैं और जनता के पास पच्चासी पैसा पहंुचता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 08 नबम्बर आते ही कांग्रेस एैसे तिलमिलाती है ज...
मप्र विस चुनावः कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनाचारः जेपी नड्डा

मप्र विस चुनावः कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनाचारः जेपी नड्डा

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल (Bhopal)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने कहा कि कांग्रेस का मतलब (Congress means) है करप्शन (corruption), भ्रष्टाचार (atrocities), अत्याचार (malpractices), अनाचार, आपके हकों पर डाका। कांग्रेस जहां रहेगी वहां भ्रष्टाचार तो होना ही है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू हैं। दूसरी तरफ भाजपा (BJP) का मतलब है आपकी तरक्की, आपका विकास, आपकी सरकार और आपके साथ प्रदेश को आगे बढ़ाना। इसलिए ये चुनाव सिर्फ उषा ठाकुर को विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये मध्यप्रदेश को आने वाले समय में और तेजी से आगे बढ़ाने का चुनाव है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा मंगलवार शाम को इंदौर जिले के महू में पार्टी प्रत्याशी उषा ठाकुर के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यहां विशाल रोड शो भी किया। नड्डा ने कहा कि सभा में बड़ी संख्या में हमारे नौजवान स...
 जब भाजपा के लोग हमारे आदिवासी भाइयों पर पेशाब कर रहे थे, तब मोदी जी कहां थे ?: मल्लिकार्जुन खड़गे

 जब भाजपा के लोग हमारे आदिवासी भाइयों पर पेशाब कर रहे थे, तब मोदी जी कहां थे ?: मल्लिकार्जुन खड़गे

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल! हमारी सरकार में माताओं-बहनो को 1500 रुपए प्रति महीना मिलेगा, 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा, 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट हाफ, किसान का कर्ज माफ, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल होगी, किसानों को 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली देने का भी काम हमारी सरकार करने वाली है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हाथी के दांत की तरह हैं यह कहते कुछ और है करते कुछ और है। हम देश में एकता रखना चाहते हैं इसलिए आपसे कहेंगे कि यह चुनाव केवल किसी उम्मीदवार के लिए या किसी पार्टी के लिए नहीं है यह देश की एकता के लिए चुनाव है और हम देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए आज चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि यहीं पर 1857 में रानी लक्ष्मीबाई के साथ कई क्रांतिकरियों ने अपने प्राणों को देश की आजादी के लिए निछावर किया था। ग्वालियर चंबल की धरती अपनी आन बान और शान के लिए जानी जाती है। ग्वालियर में मल्लिकार्ज...